गोड्डा :एस ड्राईव अभियान में 52 आरोपी गिरफतार

गोड्डा, 16 जून (वार्ता) झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर जिले भर में चलाये गए एस ड्राईव अभियान में 52 से अधिक विभिन्न कांडो में फरार चल रहे आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि एस ड्राईव अभियान में वैसे लोगो को भी पकड़ा गया है,जो विभिन्न कांडो में या तो फरार हैं या फिर कई लंबित मामले में स्थायी और अस्थायी वारंटी हैं। पुलिस ने देर रात सभी को पकड़कर जेल भेज दिया है।जिले भर में यह अब तक सबसे बड़ा एस ड्राईव अभियान हैं, जिसमें इतने बड़ी संख्या में विभिन्न कांडो में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। अपराधी या तो जिला छोड़ दे या अपराध करना। अपराध किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

 

Next Post

ईरान में इजराइली हमले के कारण गैस रिफाइनरी में विस्फोट

Mon Jun 16 , 2025
तेहरान (वार्ता) ईरान के दक्षिणी प्रांत बुशहर में पारस गैस फील्ड के फेज 14 की एक रिफाइनरी में शनिवार को इजरायल के हमले से विस्फोट हो गया। अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया इजरायल के एक माइक्रो एरियल वाहन ने बुशहर प्रांत में पारस गैस फील्ड के फेज 14 की […]

You May Like