ट्रक के टायर चुराने का आरोपी गिरफ्तार

भैरूंदा. ट्रक के टायर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टायर बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार फरियादी आकाश कदम निवासी एमआर 09, बर्फानी धाम इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 8 मार्च मेरा डंफर लाड़कुई निवासी अल्फेस उर्फ राजा को मुरम का काम करने के लिए कन्नौद से लाड़कुई लेकर आया था. राजा ने मुझसे कहा था कि अभी होली का त्यौहार होने से डंफर को मैंने लाड़कुई ठाकुर पेट्रोल टेंक पर खड़ा कर दिया है. इंदौर से लाड़कुई ठाकुर पेट्रोल पंप पर आया तो देखा कि मेरे डंफर के पीछे के दो टायर नहीं थे. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने टायर चोरी के आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. पुलिस ने आरोपी व चोरी गया सामान खोज लिया. आरोपी अल्फेश उर्फ राजा से चोरी गए दो टायर जप्त किए गए. जिनकी कीमत लगभग 58 हजार रुपए बताई गई. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया. जहां से आरोपी को सब जेल भैरूंदा भेज दिया गया.

Next Post

खेत में बोर खनन कर रही मशीन जब्त

Sat Apr 19 , 2025
बुधनी.नलकूप खनन पर प्रतिबंध के बावजूद बिना अनुमति किसानों द्वारा चोरी छिपे खेत में अवैध रूप से बोर करवाए जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला ग्राम बनेटा में सामने आया है. समीपवर्ती ग्राम बनेटा के एक खेत में अवैध रूप से नलकूप खनन किया जा रहा था. जिसकी सूचना […]

You May Like

मनोरंजन