
बुधनी.नलकूप खनन पर प्रतिबंध के बावजूद बिना अनुमति किसानों द्वारा चोरी छिपे खेत में अवैध रूप से बोर करवाए जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला ग्राम बनेटा में सामने आया है.
समीपवर्ती ग्राम बनेटा के एक खेत में अवैध रूप से नलकूप खनन किया जा रहा था. जिसकी सूचना मिलते ही शाहगंज अतिरिक्त तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक ओर पटवारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे जहां किसान तुलसीराम आ. बलराम वर्मा अपने खेत में अवैध रूप से नलकूप खनन करवा रहा था. अतिरिक्त तहसीलदार ने नलकूप खनन संबंधित अनुमति पत्र मांगे तो बिना अनुमति कृषक द्वारा अपनी ज़मीन पर अवैध रूप से बोरिंग मशीन से नलकूप खनन करते पाए जाने पर बोरिंग मशीन जब्त की गई. नियमों का उल्लंघन करने पर दो वर्ष का कारावास या 2000 रुपए जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है. राजस्व और पुलिस अधिकारियों को अवैध बोरिंग मशीनों को जब्त करने और एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार दिया गया है. बताया जाता है कि अवैध रूप से खनन करा रहे किसान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है.
