नशीली दवाओं से बचाने के लिए स्कूलों में बनेंगे प्रहरी क्लब

शाजापुर।मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य व उज्जैन संभाग प्रभारी डॉ. श्रीमती निशा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिले की बाल कल्याण संस्था एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर बाल अधिकार संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की.

आयोग की सदस्य डॉ. श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में बच्चों को नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन से बचाने के लिए प्रहरी क्लब (नशा विरोधी अभियान क्लब) गठित करने, चिकित्सकों के माध्यम से प्रतिवर्ष एड्स जागरूकता संबंधी कार्यशाला आयोजित करने, अनिवार्य रूप से शिकायत पेटी लगवाने व समिति गठित करने, सूचना पटल पर चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 लिखवाने सहित अन्य निर्देश दिए. डॉ. श्रीवास्तव ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सपोर्टिव सुपरविजन के कार्यों की सराहना की.

Next Post

अपनी मां के नाम 151 जोड़े कल रोपेंगे पौधे

Fri Jul 11 , 2025
शाजापुर।भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में शाजापुर जिले में प्रतिदिन उक्त अभियान के तहत जगह-जगह पौधरोपण किया जा रहा हैं. इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत शाजापुर विधानसभा में 13 जुलाई रविवार को स्थानीय भैरव डंूगरी पर 151 […]

You May Like