किशोरी, दो युवकों ने की खुदकुशी

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत आगा चौक निवासी किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं शहपुरा व गढ़ा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि गुडि़या रजक 17 वर्ष निवासी आगा चौक थाना लार्डगंज ने जहरीली वस्तु का सेवन कर‌ लिया जिसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसी प्रकार शहपुरा थाना अंतर्गत हरदुआ निवासी नरेन्द्र लोधी 28 वर्ष बीती रात 10 बजे कमरे में सो गया था, सोमवार सुबह लगभग 5 बजे खेत में अमरूद के पेड से नरेन्द्र सिंह लोधी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी ।

इसी प्रकार गढा थाना अंतर्गत एकता चौक में रहने वाला नीलेश यादव 27 वर्ष बीती रात 10 बजे शराब के नशे में घर आया और बिना खाना खाये अंदर वाले कमरे में कमरा बंद कर सो गया, रात लगभग 4-30 बजे बडा भाई कल्पेश यादव उठा, खिडकी से देखा तो छोटा भाई नीलेश यादव कमरे में लगे सीलिंग फैन में साडी के फंदे से लटका था, जिसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

बरसात के पानी में डूबा 16.68 करोड़ रुपये से बन रहा सिविल अस्पताल

Mon Jul 28 , 2025
भिंड: गोहद की जनता को इस वर्ष बरसात में न स्वास्थ्य मिला, न सुरक्षा, मिला तो सिर्फ धोखा, मौत और प्रशासनिक क्रूरता का बदबूदार नमूना। 16.68 करोड़ रुपये से बन रहा सिविल अस्पताल बरसात के पानी में डूब गया है। जहाँ गोहद की जनता विकास की आशा में वोट देती […]

You May Like