शनि मंदिर पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, शनि अमावस्या पर आज रातभर खुले रहेंगे शनिदेव मंदिर के पट

ग्वालियर/मुरैना। शनि अमावस्या के अवसर पर ऐंती पर्वत स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में आज सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। न्याय के देवता शनिदेव के दरबार में अर्जी लगाने के लिए देर रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए आज शनिवार देर रात तक मंदिर के पट खुले रखने की व्यवस्था की है।

कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे

शनिदेव के दर्शन और तेलाभिषेक के लिए मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में विदेशी सैलानियों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रशासन को इस बार शनि मेले में तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

भीषण गर्मी को देखते हुए दर्शन मार्ग पर टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था की गई है, वहीं सड़क पर कार्पेट बिछाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी अस्पताल भी बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शनि मंदिर में परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुंडन संस्कार और पुराने वस्त्र त्यागने की रस्म भी निभा रहे हैं। मंदिर परिसर में कपड़ों और बालों के ढेर को हटाने के लिए बानमोर नगर परिषद के विशेष सफाई वाहन लगाए गए हैं। मेले में श्रद्धालुओं के लिए मुरैना, ग्वालियर, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों से आए लोगों द्वारा विशाल भंडारों का आयोजन भी किया गया है, जहां भोजन और पानी की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

Next Post

धार रोड की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं

Sat May 16 , 2026
इंदौर। धार रोड स्थित डीयू ड्रॉप एरिगेशन प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया. सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने […]

You May Like

मनोरंजन