पिकअप-कार में भिड़ंत, डॉक्टर, नर्स समेत तीन घायल

लुहारी मंदिर के सामने हुआ हादसा
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम लुहारी मंदिर के सामने तेज रफ्तार पिकअप और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में प्र्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी में पदस्थ डॉक्टर, नर्स समेत सफाई कर्मचारी को चोटें आ गई। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक आशीष भालाधरे 37 वर्ष निवासी कंचननगर कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी में क्लर्क के पद पर पदस्थ है.

डाक्टर मयंक सिंघई  जबलपुर से अपनी कार क्रमांक सीजी 12 ए डब्ल्यु 4675 को चलाकर हास्पिटल की स्टाफ नर्स दिब्या पांडाग्रे और सफाई कर्मचारी धना बाई के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी ड्यिूटी के लिये आ रहे थे जैसे ही ग्राम लुहारी पहुॅचा कि कटंगी तरफ से आ रही पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड एम 7881 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये कार में सामने से टक्कर मार दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी, डॉक्टर एवं नर्स दिव्या पांडाग्रे, धनाबाई को  चोटें आ गई।

Next Post

हरियाणा और राजस्थान की कटर गैंग के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एटीएम काटकर ले गए थे 14 लाख से अधिक की रकम

Thu Jan 2 , 2025
आरोपियों से 2,74,500 रूपये नगद और घटना में प्रयुक्त बिटारा ब्रेजा कार जप्त ग्वालियर: दिव्यकुमार राय क्षेत्रीय प्रबंधक फाइनेसियल सॉफ्टवेयर एण्ड सिस्टम प्रा.लि. निवासी पटेल नगर सिटी सेन्टर ग्वालियर ने थाना बहोड़ापुर में रिपोर्ट की थी कि 100 फुटा रोड हाऊस न. 426 बार्ड न. 5 मोतीझील रोड आनंद नगर […]

You May Like