सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 27 में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का भव्य दृश्य उस समय देखने को मिला, जब भगवान शिव के पावन शिवलिंग की स्थापना से पूर्व भव्य नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शिवलिंग को वार्ड क्रमांक 27 से नगर भ्रमण हेतु पुरानी पाथाखेड़ा चौकी, हॉस्पिटल कॉलोनी, पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर, सुभाष नगर शिव मंदिर होते हुए वार्ड क्रमांक 17 से वापस लाया गया। नगर भ्रमण उपरांत ममता जनरल स्टोर के पीछे निर्धारित स्थल पर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक युवाओं,महिलाओ और बच्चों की बड़ी उपस्थिति देखी गई। शिवलिंग स्थापना के साथ क्षेत्र की सुख समृद्धि,शांति एवं मंगल कामना की प्रार्थना की गई। साथ साथ सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदहारण बना।
इस अवसर पर वार्ड की महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में अमर कली कश्यप, उषा मालवीय, फूल कुमारी यादव, चंदा मेश्राम, दीपमाला, मनीषा ध्रुवे, उमा वर्मा, अर्चना उईके, सुकमा गोहे, आरती वराठे, लता शाहू, अंजली मालवीय, मनोरमा मालवीय,रामकली राशि,गंगा बड़ोंदे सहित अन्य समाजसेवी महिलाएं शामिल रहीं।
