इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी में एक युवती की सूझबूझ से बड़ी चोरी की वारदात टल गई. घर में घुसे पड़ोसी युवक को युवती ने रंगे हाथ पकड़ लिया, लेकिन आरोपी गैलरी से कूदकर फरार हो गया.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि 25 वर्षीय शिवानी यादव जब घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला खुला मिला और चाबी बाहर लटकी थी. अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और एक युवक अलमारी खंगाल रहा था.
युवती ने आरोपी को पहचान लिया, जो उसी मकान में किराए से रहने वाला राहुल उर्फ रवि वर्मा निकला, उसे देखते ही आरोपी घबरा गया. इस पर युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बाहर निकलकर दरवाजे की कुंडी लगा दी. खुद को घिरता देख आरोपी पहली मंजिल की गैलरी से सड़क पर कूद गया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. मामले पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
