अशरफ अली
भोपाल:राजधानी में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर के विभिन्न राम मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।दोपहर ठीक 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का शुभ मुहूर्त आया, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
इस दौरान घंटों और शंखनाद की गूंज के बीच जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का अभिषेक कर आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।
कई स्थानों पर रामचरितमानस का पाठ, सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी सक्रिय रहा। कुल मिलाकर रामनवमी पर भोपाल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
