राधाकृष्णन ने दी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं, मजबूत भारत के लिए किया सामूहिक प्रयासों का आह्वान

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार को देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और एक मजबूत एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “नववर्ष 2026 के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं। आने वाला वर्ष सभी के जीवन में शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए तथा एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को और सुदृढ़ करे।”

उपराष्ट्रपति का यह संदेश ऐसे समय आया है जब देश अपनी प्रगति को आगे बढ़ाते हुए आने वाले वर्ष में नई ऊंचाइयों को हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय विकास और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Next Post

परीक्षा की तैयारी में जुटे अफसर: एसडीएम बने शिक्षक, कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

Thu Jan 1 , 2026
बेगमगंज:कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के द्वारा जिले भर में शिक्षा का स्तर सुधारने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज पुनः एसडीएम सौरभ मिश्रा ने शासकीय सांदीपिनी विद्यालय एवं पीएमश्री कन्या विद्यालय  में कक्षा 10 वी. के स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। पहले उन्होंने  स्टूडेंट्स से सभी कोर्स के […]

You May Like