डाक विभाग द्वारा शीघ्र राखी भेजने के लिए विशेष लेटर बॉक्स

इंदौर: डाक विभाग द्वारा रक्षा-बंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य में इंदौर जी.पी.ओ. परिसर में भाईयों को उनकी बहनों द्वारा प्रेषित राखियों के शीघ्र प्रेषण हेतु विभिन्न शहरो हेतु पृथक-पृथक लैटर बॉक्स का शुभारम्भ पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र प्रीति अग्रवाल द्वारा किया गया.श्रीमती अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि सोशल मीडिया के ज़माने में डाक विभाग की महत्ता इस बात का प्रमाण है कि आज भी रक्षाबंधन पर्व पर बहनों का डाक विभाग पर अटूट विश्वास है. डाक विभाग द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक राखी को शीघ्र एवं सुरक्षित पहुंचाने हेतु दिन रात मेहनत की जाती है.

साधारण डाक के द्वारा राखी को जल्द से जल्द पहुँचाने एवं वितरित करवाने हेतु भोपाल, जबलपुर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, खंडवा, खरगोन एवं भारतीय सेना के बहादुर जवानों के लिए 56 एपीओ एवं 99 एपीओ के लिए भी लैटर बॉक्स लगवाए गए है. रक्षा-बंधन के उपलक्ष्य में इस वर्ष डाकघर द्वारा नवाचार करते हुए हुए राखी काउंटर पर बहनों के लिए मात्र 111/- रु में विशेष गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराया जा रहा है इसमें देश के किसी भी कोने में स्पीड पोस्ट करने के चार्जेस भी शामिल है.

इस बॉक्स में कुकीस, पारंपरिक राखी, कुमकुम एवं अक्षत रहेगा. बहनों एवं आगंतुको की सुविधा के लिये इंदौर जी पी ओ में काउंटर नम्बर 8 को विशेष राखी बुकिंग काउंटर के रूप में भी तैयार किया गया है. इस सुविधा के अंतर्गत एक ही स्थान पर राखी पैकिंग एवं डिस्पैच की सुविधा उपलब्ध है. इस अवसर पर सुश्री प्रीती अग्रवाल द्वारा एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया जिसके तहत राखियों के पिक-अप की सुविधा प्रदाय की जा रही है. इस क्यू आर कोड को स्केन करके कोई भी प्रेषक घर बैठे अपनी राखियों को प्रेषित कर सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि खाता पासबुक का वितरण
प्रीती अग्रवाल ने एक विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि डाक विभाग द्वारा कन्याओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए 25 जुलाई से 30 सितम्बर तक सुकन्या रक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 10 वर्ष तक कि कन्या का डाकघर में सुकन्या समृद्धी खाता खोला जाएगा.

इसी कड़ी में आज 5 बालिकाओ को सम्मानित करते हुए उन्हें सुकन्या समृद्धी खाता की पासबुक का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, इंदौर के वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रवर अधीक्षक डाकघर, इंदौर नगर संभाग, अधीक्षक मोफ्सिल संभाग, वरिष्ठ पोस्टमास्टर इंदौर जी.पी.ओ. डाकघर के समस्त कर्मचारीगण समस्त, पोस्टमेन एवं आमजन उपस्थित रहे.

Next Post

नलों में नहीं आ रहा पानी, बोरिंग के भरोसे रहवासी

Wed Jul 30 , 2025
इंदौर: आज भी नर्मदा पानी लोगों तक पहुंचाने में नगर निगम विफल रहा है. जनता को निजी या सरकारी बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है. जबकि एक तरफ जिला प्रशासन बोरवेल पर पाबंदी लगाता है वहीं दूसरी ओर सरकारी कोटे से ही क्षेत्रों में बोरिंग करवाए जाते हैं.धार रोड […]

You May Like