बाइक की भिंड़त में घायल व्यक्ति की मौत

छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में व्यक्ति युवक की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार सुक्कल पिता नीरा गजाम 57 साल जामघाट पांढुर्ना का रहने वाला है। वह 25 जून को किसी काम से बाजार की तरफ जा रहा था। इस दौरान जामघाट का उसका सामने से आ रही बाइक से जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसने दम तोड़ दिया।

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत ०००००००

तामिया के बिजौरी के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकार अनुसार धर्मेन्द्र पिता ब्रम्हा सरेयाम 18 साल साझवा तामिया का रहने वाला है। वह किसी काम से बाइक से तामिया जा रहा था। इस दौरान तामिया में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Next Post

हीरो के इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ‘वीडा’ को मिली नयी पहचान

Wed Jul 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ‘वीडा’ को बुधवार को नये ‘लोगो’ के साथ एक नयी पहचान मिली। नये लोगों के मध्य में एक नया, जियोमेट्रिक ‘वी-लेटरमार्क’ है, जिसे इसके मूल ब्रांड ‘हीरो’ से लिया गया है। हीरो के ‘एच’ के मजबूत बाएं स्तंभ पर […]

You May Like