सिमरोल में खेत में काम कर रही महिला पर गिरी बिजली हुई मौत

इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र के शिव नगर, खंडवा रोड में खेत में काम कर रही रूपाली लोकेश मस्करा की बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. बारिश और गरज-चमक के बीच अचानक गिरी आसमानी बिजली महिला को सीधे लगी, जिससे उनका निधन हो गया.

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला का पति और सास-ससुर भी वहीं मौजूद थे, लेकिन उन पर बिजली नहीं गिरी. बिजली का प्रहार कान से छाती तक गया. तत्काल महिला को खंडवा नाका के केवली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया. इसके बाद शव एमवाय अस्पताल लाया गया और रात को मर्च्युरी में रखकर आज सुबह पोस्टमार्टम करवाया, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

हरियाणा स्टीलर्स ने तमिल थलाइवाज को हराकर कोच मनप्रीत को 100वीं जीत का तोहफा दिया

Sun Sep 21 , 2025
जयपुर, 20 सितंबर (वार्ता) मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ियों ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शनिवार को तमिल थलाइवाज को 38-36 के अंतर से हराकर अपने कोच मनप्रीत सिंह को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में बतौर कोच 100वीं जीत का तोहफा दिया। आठ मैचों में यह हरियाणा की छठी […]

You May Like

Play sound