इंग्लैंड को सेमीफाइनल से पहले एक्लेस्टोन के ठीक होने की उम्मीद

गुवाहाटी, 28 अक्टूबर (वार्ता) इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन के एमआरआई स्कैन से पता चला है कि उनके कॉलर बोन के पास के जोड़ में मामूली चोट लगी है। बुधवार (29 अक्टूबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले उनकी स्थिति का आकलन किया जाएगा।

इस झटके के बावजूद, इंग्लैंड क्रिकेट टीम को उम्मीद है कि वह समय पर फिट हो जाएंगी और मैच में खेलेंगी।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान में कहा गया है, “सोफी एक्लेस्टोन के बाएं कंधे के एमआरआई स्कैन के नतीजों से पता चला है कि उनकी कॉलर बोन के पास के जोड़ में मामूली चोट लगी है। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले उनकी स्थिति का आकलन जारी रहेगा।”

एक्लेस्टोन ने इंग्लैंड के सेमीफाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 3.98 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं और इस टूर्नामेंट में अपनी साथी लिंसे स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से पांचवीं सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

इंग्लैंड 11 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा, उसने पाँच मैच जीते और एक मैच बारिश के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अंक साझा किए।

 

Next Post

होप, पॉवेल और गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 16 रनों से जीत दिलाई

Tue Oct 28 , 2025
चटगांव, 28 अक्टूबर (वार्ता) वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 16 रनों की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। कप्तान शाई होप (46) और रोवमैन पॉवेल (44) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेहमान टीम ने 3 विकेट पर 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और […]

You May Like