नशे में धुत चालक- क्लीनर अपना नाम तक नहीं बता पा रहे थे

इंदौर: कल हादसे के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक गुलशेर और उसके क्लीनर को पकड़कर पिटाई कर दी। हालांकि कुछ लोगों के हस्तक्षेप से दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के समय दोनों इतने नशे में थे कि अपना नाम तक ठीक से नहीं बता पा रहे थे।

पुलिस ने भी उनकी मदहोशी के कारण रातभर पूछताछ नहीं कर पाई। तड़के करीब तीन बजे होश आने पर दोनों ने अपनी पहचान बताई। इस बीच पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मालिक सोहेल खान निवासी धरमपुरी, धार का पता लगाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Post

स्वदेशी मेला: सीएम मोहन यादव ने कारीगरों संग बनाया सामान, चखे व्यंजन

Tue Sep 16 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल हाट में आयोजित स्वदेशी मेला स्वदेशी व्यंजनों के संग में अनोखी पहल करते हुए कारीगरों के साथ खुद भी उत्पाद बनाए। इस दौरान उन्होंने हस्तनिर्मित वस्तुएं तैयार करने की प्रक्रिया को करीब से समझा और कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like