बेटे को धमकियां मिलने के बाद मां ने खाया जहर, मौत

इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल गांव में 45 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. परिजन का आरोप है कि चाचा की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए बेटे को लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिससे महिला तनाव में थी.चोरल निवासी अमरलता पति रतन ने देर रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई.

मृतका के बड़े बेटे अशोक ने बताया कि उसके छोटे भाई अभिषेक पर चाचा सुरेश की हत्या का केस है. वह कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था. सोमवार को मामले की पेशी के लिए अभिषेक महू कोर्ट था. लौटने पर उसने परिवार को बताया कि चाचा के परिजन ने कोर्ट परिसर और रास्ते में उसे धमकियां दी हैं. अशोक ने पुलिस को बताया कि बेटे की बात सुनने के बाद अमरलता तनाव में आ गई थीं, देर रात उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया. सूचना पर सिमरोल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब परिजनों के आरोपों और आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है.

Next Post

भूपेन हजारिका की विरासत पीढ़ियों तक देती रहेगी प्रेरणा: खरगे

Tue Sep 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बहुमुखी प्रतिभावान भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी। श्री खरगे ने मंगलवार को […]

You May Like

मनोरंजन