स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय

सरई। जिले के दो तहसील बरगवां और सरई में हिंडाल्को एसेल माइनिंग द्वारा कोल माइन क्षेत्र के कुल 5 गांवों जिनमें बंधा, तेंदुहा, पिड़रवाह, पचौर और देवरी समेत निकटवर्ती गांव लामीदह और चितरवई में फिलहाल यह मोबाइल हेल्थ यूनिट घूम-घूम कर लोगों का इलाज कर रही है।

मोबाइल हेल्थ यूनिट का परिचालन आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को एसेल माइनिंग द्वारा स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। अक्टूबर 2021 से शुरू इस मुहिम का लाभ अबतक क्षेत्र के कुल 59693 लोगों को मिल चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है। मोबाइल वैन यूनिट के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, नि:शुल्क दवाइयां, जांच (बीपी, ऊंचाई, वजन, मधुमेह) समुदाय को प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की विभिन्न योजनाओं पर जागरूकता भी प्रदान की जा रही है। एसेल माइनिंग के एमडी थॉमस चैरियन ने बताया कि हम क्षेत्र कोल परियोजना क्षेत्र में विगत 4 वर्षों से अधिक समय से सीएसआर के तहत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। इस बारे में हिंडाल्को माइनिंग एंड मिनिरल्स के बिजनेस हेड कैलाश पांडेय ने बताया कि हम बंधा कोल परियोजना क्षेत्र के समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। न केवल कोल परियोजना के गांव बल्कि आसपास के समुदाय के लिए भी हमारी मोबाइल मेडिकल वैन यूनिट लोगों को चिकित्सीय परामर्श दे रही है। हम समुदाय के सतत विकास के लिए प्रयत्नशील हैं।

जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं: थॉमस

थॉमस चैरियन एमडी ने बताया कि एसेल माइनिंग ने बताया कि कोल परियोजना क्षेत्र में विगत 4 वर्षों से अधिक समय से सीएसआर के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सीय परामर्श लोगों तक सुलभ हो इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। वहीं हिंडाल्को एसेल माइनिंग को जिले में बंधा कोल ब्लॉक का आवंटन किया गया है और कंपनी द्वारा सीएसआर के माध्यम से परियोजना क्षेत्र व निकटवर्ती विभिन्न गांवों में सामुदायिक लाभ के विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका लाभ स्थानीय लोगों को लगातार मिल रहा है।

Next Post

भाजपा नेता को धमकी देने वाले चार आरोपी पकड़े

Tue Dec 9 , 2025
इंदौर. तिलकनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट की शिकायत पर बाहर निकले भाजपा नेता को धमकाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है. दो बालिग आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें जेल भेजा, जबकि दो नाबालिगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. घटना संविदनगर सब्जी मंडी के पास […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।