भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल हाट में आयोजित स्वदेशी मेला स्वदेशी व्यंजनों के संग में अनोखी पहल करते हुए कारीगरों के साथ खुद भी उत्पाद बनाए। इस दौरान उन्होंने हस्तनिर्मित वस्तुएं तैयार करने की प्रक्रिया को करीब से समझा और कारीगरों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने मेले में सजे स्टॉलों का अवलोकन किया और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेकर उनकी सराहना भी की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेले कारीगरों और लघु उद्यमियों के लिए अवसर का मंच हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री के इस अंदाज ने मेले का आकर्षण और बढ़ा दिया।
