रेरा अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव के खिलाफ जांच पर SC का स्टे

भोपाल:मध्य प्रदेश के रेरा अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव के खिलाफ चल रही जांच पर देश की सर्वोच्च अदालत ने रोक लगा दी है। यह जांच मप्र उच्च न्यायालय के जस्टिस एम एस भट्टी द्वारा की जा रही थी। रेरा अध्यक्ष की जांच के मामले में मुख्य सचिव,विधि विभाग, रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय को भी नोटिस जारी किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होनी है। जैसा कि पता है रेरा अध्यक्ष को हटाने के लिए कुछ समय से प्रक्रिया चल रही है।

रेरा अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश प्रचलित जांच को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाई थी जिसमें आधार लिया गया कि उन्हें पद से हटाना रे रा अधिनियम और नियमों का उल्लंघन है। श्रीवास्तव की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में तर्क दिया गया कि उनको हटाने के पीछे बिल्डर एवं व्यापम लॉबी का हाथ है। जिसके बाद गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय ने जांच पर तत्काल रोक लगाते हुए ये नोटिस जारी किए है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ गुजरात में दर्ज एक मुकदमा रद्द किया

Fri Mar 28 , 2025
नई दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की ओर से सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक कविता पोस्ट करने के मामले में गुजरात पुलिस की ओर से जनवरी में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा को शुक्रवार को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति […]

You May Like