गाँव-गाँव और बस्ती तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंचाना लक्ष्य

इंदौर: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत इंदौर के क्षिप्रा में रविवार को संभाग स्तरीय निःशुल्क मेगा सुपर स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर एसडीएम धनश्याम धनगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव हासानी, ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. सोमेश सिंह भदौरिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे.

मंत्री सिलावट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है. यदि शरीर स्वस्थ है, तो व्यक्ति अपने परिवार और समाज की सेवा कर सकता है. हमें एक महत्वपूर्ण अवसर मिला है कि हम आमजन को स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क और सुलभ रूप से प्रदान कर सकें. हमारी सरकार का लक्ष्य है कि गाँव-गाँव और हर बस्ती तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचें.

इस प्रकार के शिविर न केवल रोगों की रोकथाम में सहायक हैं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ाते हैं. सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, समय-समय पर जाँच कराएँ और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ. यही हमारे समाज की सच्ची प्रगति का आधार है. श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारी मातृशक्ति, हमारी बेटी, हमारी बहन, हमारा युवा, हमारा अन्नदाता सशक्त हो.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग तक बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. स्वास्थ्य शिविर में हजारों की संख्या में नागरिकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया. शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरित की गई. शिविर के दौरान रक्तदान भी किया गया. रवि वाजपेयी सहित कई ग्रामीणों ने रक्तदान किया.अतिथियों का स्वागत सरपंच प्रिया विकास मंगरोले तथा डॉ. ताप्ती कटघरे द्वारा किया गया.

Next Post

आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम पर किया हमला, मुंह और पूरा शरीर नोंचा

Mon Sep 29 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के नौगांव इलाके में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर उसे बुरी तरह नोंच दिया जिससे उसे 40 टांके आए और सर्जरी करनी पड़ी. मासूम अभिमन्यु घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक हिंसक स्ट्रीट डॉग ने पागलों की तरह उस […]

You May Like