चोर फिर साढे तीन लाख के सोने,चांदी के आभूषण चुरा ले गए

पांढुरना: पुलिस के लाख प्रयासों तथा मुस्तैदी से गश्त किए जाने के दावे के बावजूद नगर जिला मुख्यालय में ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है,नगर के शास्त्री वार्ड में अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र आलमारी में रखे साढ़े तीन लाख रूपयों के सोने,चांदी के आभुषणों के साथ ही नगद राशि चुरा ले गए।नगर जिला मुख्यालय में लगातार बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं के चलते नगरवासी अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है,हांला कि पुलिस द्वारा पुरी मुस्तैदी के साथ गश्त करने का दावा किया जा रहा है,लेकिन इसके बावजूद लगातार चोरी की घटनाए बढ़ती जा रहीं है,इन चोरों को पकडऩा तो दूर पुलिस इनका कोई सुराग तक नहीं लगा पा रहीं है।

मिली जानकारी अनुसार नगर के शास्त्री वार्ड की गायत्री कांलोनी निवासी निखिल मानेराव के सुने घर में अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोडक़र घर की आलमारी में रखे साढे तीन लाख रूपयों के सोने,चांदी के आभुषण के साथ ही पांच हजार रूपए की नगद राशि चुरा ले गए,सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची जिन्होंने घर के अंदर का नजरा देखने के बाद वापस लौट गए,लेकिन दो दिन का समय बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा रिर्पाेट दर्ज नहीं कर कोई भी कार्यवाहीं तक नहीं की है।
निखिल ने बताया कि वह अपने परिवारजनों के साथ बीते 2 अपै्रल को अपने रिश्तेदार के घर भोपाल गए हुए थे,इसी दौरान 8 अपै्रल की रात को इनके घर का ताला टूटा होने तथा चोरी होने की बात इन्हें पडोसियों द्वारा फोन पर देंने के बाद यह तुरंत ही भोपाल से पांढुरना घर आकर देखा तो घर में सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था,और गोदरेज की आलमारी में रखी इसकी मम्मी में दो सोने के मंगलसूत्र,दो जोडी कान के झूमके,एक जोडी चांदी की पायल तथा नगद पांच हजार रूपए की राशि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए है। इन्होंने लगभग साढे तीन लाख रूपयों की चोरी होने की बात बताई है।
कुछ इसी तरह की घटना बीते बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात को नगर के रानी दुर्गावती वार्ड निवासी दयालसिंह लांजेवार के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने इनके घर के किमंती सामना चुरा ले गए,इन चोरों ने लांजेवार की एक्टिवा बाइक कं्रमाक एम पी 48- 6199 भी चुरा ले गए थे,जिसे दूसरे दिन ग्राम मोरडोंगरी के पास सडक किनारे लावारिस अवस्था में खडी होने की सूचना पर पुलिस द्वारा इस उक्त बाइक को पुलिस अभिरक्षा में रखा है। वहीं इन अज्ञात चोरों द्वारा लांजेवार के घर से क्या क्या चोरी कर ले गए है, यह जानकारी लांजेवार परिवार के तीर्थ यात्रा से लौटने के बाद ही मिल पायेंगी।

Next Post

तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल

Sat Apr 11 , 2026
सांवेर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक घटना 24 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे उज्जैन इंदौर रोड स्थित इंटरनेशनल कॉलेज के पास ग्राम एमा बड़ोदिया में हुई। अज्ञात मोटरसाइकिल […]

You May Like

मनोरंजन