मोदी ने किया मध्यप्रदेश के छह रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण

भोपाल, 22 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर के 103 अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण के दौरान मध्यप्रदेश के छह रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण किया।

इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नर्मदापुरम में उपस्थित रहे। राज्य के जिन छह रेलवे स्टेशनों का आज लोकार्पण हुआ है, उसमें एक नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त राज्य के कटनी, ओरछा, सिवनी, शाजापुर और श्रीधाम स्टेशन का भी लाेकार्पण हुआ।

इस दौरान राजस्थान के बीकानेर में दिए गए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश के इन विभिन्न स्टेशनों पर लोगों को वहां की संस्कृति का अहसास होगा। इसी क्रम में उन्होंने मध्यप्रदेश के ओरछा स्टेशन का जिक्र करते हुए कहा कि ओरछा स्टेशन पर भगवान राम की आभा का अहसास होगा।

इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच की पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का भी जिक्र किया।

Next Post

मोदी ने देशनोक में विश्वप्रसिद्ध करणी माता मंदिर में किए दर्शन

Thu May 22 , 2025
बीकानेर 22 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में बीकानेर जिले में स्थित देशनोक में विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए। श्री मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आर्शीवाद लिया। श्री मोदी पहली बार करणी माता मंदिर आये हैं। इस दौरान राजस्थान के […]

You May Like