फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, मासूम की मौत

9 श्रद्धालु घायल; बच्चे का मुंडन कराने वाराणसी से आया था परिवार

 

सतना। मैहर जिले के नादन गांव के पास एनएच-30 पर बुधवार दोपहर 3 बजे एक हादसा हो गया। मैहर से लौट रही यात्रियों से भरी एक कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 9 लोग घायल है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई गई। कार में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले हैं। वे मां शारदा के दर्शन और 3 महीने के रुद्र रावत का मुंडन संस्कार कराने मैहर आए थे।

नादन देहात थाना प्रभारी केएन बंजारे के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

 

जिसका मुंडन वही नही रहा

घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया। चार लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सतना रेफर कर दिया गया है, जिसमें 3 माह के बच्चे रुद्र रावत की मौत हो गई। घायलों में प्रियंका कुमारी, नेहा देवी चौरसिया, इंदू पटेल, पंकज कुमार, प्रभा देवी, प्रिया देवी रावत, आकृति कुमारी एवं प्राकृति कुमारी शामिल है।

Next Post

पति ने पत्नी पर कुदाल से किया हमला, मौत

Thu Mar 13 , 2025
आरोपी गिरफ्तार, घरेलू विवाद बताई गई वजह   सतना। मैहर जिले के नादान थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से हत्या कर दी। ताला थाना क्षेत्र के नौसा गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे यह घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय कलावती यादव […]

You May Like