
खरगोन। नवागत एसपी रविन्द्र वर्मा ने शुक्रवार को जिले की कमान संभाल ली है। सुबह 11. 30 बजे एसपी ऑफिस पहुंचे एसपी का एएसपी शकुंतला रूहल ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यालय में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर विधिवत् रुप से पद्भार ग्रहण किया। इसके बाद एसपी ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था मेटेंन रखना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही जनसुरक्षा, सायबर अपराध और महिला अपराध नियंत्रण पर फोकस रहेगा।
उन्होंने कहा कि जिला सांप्रदायिक रुप से संवेदनशील माना जाता है, सभी के साथ समन्वय बनाकर शांति, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। एसपी ने बताया वह 2017 बैच के आईपीएस है। बतौर एसपी पहली पोस्टिंग सीधी में हुई थी। नवागत एसपी का स्वागत करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में सुधारात्मक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
