सीएमएचओ एवं डीपीएम ने सीएससी का किया निरीक्षण

चितरंगी: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जमीनी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी का सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर, डीपीएम सुधांशु मिश्रा समेत अन्य जिला स्टाफ ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।सीएससी का निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर के विभिन्न कक्षों, जिनमें प्रसव कक्ष, एनबीएसयू कक्ष, लैब कक्ष, एएनसी एवं पीएनसी वार्ड, जनरल वार्ड, इंजेक्शन कक्ष तथा आयुष्मान कार्ड कक्ष शामिल थे का बारीकी से मूल्यांकन किया।

गया। अधिकारियों ने व्यवस्था, स्वच्छता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा सेवा प्रदाय की गुणवत्ता का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। अंत में टीम द्वारा एनआरसी चितरंगी का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ बच्चों के पोषण स्तर, उपचार व्यवस्था एवं सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए गए। इस विस्तृत निरीक्षण और अंतरविभागीय बैठक का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक संवेदनशील, सुव्यवस्थित एवं जनकल्याणपरक बनाना था, ताकि अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँच सके।

Next Post

सरकार खरीदे 24 रूपए किलो प्याज, निर्यात से रोक हटे, रेल रोकने हजारों किसान पहुंचे

Sat Nov 15 , 2025
खंडवा। प्याज, मक्का और सोयाबीन के उचित दाम न मिलने के कारण किसान आक्रामक हो गए हैं। अब रेल रोकने की तैयारी में हैं। हजारों किसान एकत्र भी हो चुके हैं। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने राज्य के कृषि मंत्री से बात कराई। किसानों का कहना है कि वे प्याज का […]

You May Like