प्रशासनिक देरी पर जनता का फूटा गुस्सा, वर्षों से अटका अंडरपास को आखिर जनता ने खोला

इंदौर. सिंगापुर टाउनशिप क्षेत्र में बना अंडरपास वर्षों की देरी और बार बार टलते उद्घाटन के बाद आखिरकार जनता खोल दिया. क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद अहम माने जा रहे इस अंडरपास का निर्माण तय समय सीमा में पूरा किया जाना था, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और अनावश्यक विलंब के चलते यह परियोजना लंबे समय तक अधर में लटकी रही.

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अंडरपास को जनता के लिए नहीं खोला था. हाल ही में क्षेत्रीय मंत्री द्वारा 12 तारीख को उद्घाटन की घोषणा की गई थी, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद बंधी, लेकिन बाद में उद्घाटन की तिथि बढ़ाकर 20 तारीख कर दिए जाने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी और आक्रोश फैल गया. अंडरपास बंद रहने के कारण प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को भारी ट्रैफिक जाम, लंबे वैकल्पिक मार्ग, समय और ईंधन की बर्बादी के साथ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी. बार बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से आक्रोशित नागरिकों ने आखिरकार अंडरपास पर लगाए गए बैरिकेड्स हटाकर उसे स्वयं जनता के लिए खोल दिया. इस घटनाक्रम ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेवाल और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के गिरीश जोशी ने पूरे मामले की निंदा करते हुए कहा कि जब जनता की मूलभूत समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है, तो नागरिकों को मजबूरी में ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं. नेताओं ने मांग की है कि भविष्य में विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा कर बिना देरी जनता को समर्पित किया जाए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने.

Next Post

मेले में वायुसेना का बैण्ड देगा प्रस्तुति, खेली जाएगी मथुरा की होली, अभा कवि सम्मेलन होगा

Mon Dec 15 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अलग ही समा बंधेगा। इस बार मेले में मस्ती, भक्ति, वीर रस, मनोरंजन आदि सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जिसमें भारतीय वायु सेना के बैण्ड द्वारा शौर्य से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही वायु सेना की प्रदर्शनी भी लगेगी। […]

You May Like

Play sound