टीसीएस ने ब्रितानी अखबार के दावों को बताया भ्रामक

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(टीसीएस) ने ब्रितानी अखबार ‘द टेलीग्राफ’ की उस रिपोर्ट को भ्रामक बताया है जिसमें कहा गया था कि स्थानीय ब्रिटेन की कंपनी मार्क एंड स्पेंसर (एमएंडएस) ने साइबर हमले रोकने में विफल रहने के कारण भारतीय कंपनी का अनुबंध समाप्त कर दिया है।
टीसीएस ने सोमवार को शेयर बाजार को दिये गये बयान में कहा है, ”टेलीग्राफ द्वारा प्रकाशित खबर भ्रामक है। इसमें अनुबंध की राशि और टीसीएस के मार्क एंड स्पेंसर” के लिए काम करने की निरंतरता समेत तथ्यात्मक विसंगतियां हैं।”
उसने कहा कि दोनों ने पहले ही स्पष्ट किया है कि एमएंडएस के साथ उसके अनुबंध के बाद एक प्रतिस्पर्द्धी प्रस्ताव अनुबंध प्रक्रिया जनवरी 2025 में शुरू की गयी थी जिसमें ब्रितानी कंपनी ने दूसरी कंपनी की सेवा लेने का फैसला किया था। यह फैसला अप्रैल में साइबर हमले से बहुत पहले कर लिया गया था।
उल्लेखनीय है कि उस साइबर हमले में एमएंडएस को करीब 30 करोड़ ब्रितानी पाउंड का नुकसान हुआ था।

Next Post

पृथ्वी शॉ ने जड़ा रणजी ट्रॉफी का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक

Mon Oct 27 , 2025
चंड़ीगढ़ 27 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय टीम में वापसी के प्रयास में लगे युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सोमवार को चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया हैं। पहली पारी में आठ रन […]

You May Like