उज्जैन: नागदा जवाहर नगर में रहने वाली वृद्ध महिला पर 24 मार्च की रात हमला हुआ था। परिवार ने उपचार के लिए उज्जैन लाकर भर्ती कराया 30 मार्च को वृद्धा की मौत हो गई मामला हत्या में बदल गया और 72 घंटे बाद हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। चांटा मारने पर पड़ोसी युवक ने वृद्धा पर हमला किया था।
नागदा सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जवाहर मार्ग पर रहने वाली प्रीति पति स्वर्गीय ओमप्रकाश जैन अकेली रहती थी।
24 मार्च को घर पहुंचे रिश्तेदारों ने उन्हें घायल हालत में पाया था। नागदा से उपचार के लिए प्रीति जैन को उज्जैन रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान 30 मार्च को उनकी मौत हो गई। घटना सामने आने के बाद हमले का प्रकरण दर्ज किया गया था जिसे हत्या में बदला गया और जांच शुरू की गई। 72 घंटे बाद संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक यशवर्धन सिंह पिता पवन सोलंकी को हिरासत में लिया गया पूछताछ में वह टूट गया और उसने प्रीति जैन के सिर पर बिल्सी से हमला करना कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या के मामले में पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।
अंतिम यात्रा में हुआ शामिल
बताया जा रहा है कि प्रीति जैन की मौत के बाद उज्जैन से शव पोस्टमार्टम करा कर नागदा लाया गया था। जहां अंतिम संस्कार किया गया और दौरान हत्या में शामिल रहा यशवर्धन सिंह उनके घर भी पहुंचा और अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। यही नहीं परिवार के साथ पुलिस थाने तक भी गया था उस दौरान उसने सामान्य रुख अपना रखा।
