गणतंत्र दिवस पर थ्रीडी विजन के साथ दिखेगी विकसित भारत की झांकियां

भोपाल:देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी में विकसित भारत 2047 की अनोखी झलकियां लाल परेड मैंदान में देखने को मिलने वाली हैं. जिसकी तैयारी एमवीएम मैदान में 150 से अधिक कारीगरों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं पर आधारित 22 हाईटेक झांकियों को तैयार करने के साथ की जा रही है. इन झांकियों को तैयार करने में थ्रीडी विजन का खास ध्यान रखा जा रहा है. वहीं झांकी को बनाने में केवल मिट्टी, पीओपी और प्लाई नहीं बल्की ऐसी घरेलू वस्तुओं का भी उपयोग किया जा रहा है.

जिससे झांकी को वास्तविक और पर्यावरण हितैषी स्वरूप मिल सके.14 तारिख से हमारे 40 कारीगरों ने काम करना शुरू किया था. करीब 20 साल से झाकियों का बनाने का काम कर रहे हैं. हमारे द्वारा बनाई जा रही पांच झांकियों में मेट्रो सिटी,जल जीवन मिशन, खेल से युवाओं में आत्मनिर्भरता, जनजातीय समाज का सम्पूर्ण विकास और विभिन्न बांधो को खेतों तक सिंचाई के लिए जोड़ने वाली योजनाओं पर आधारित झांकियां तैयार की जा रही हैं.
-एम.ए.अजीम, कलाकार-
प्रदेश में 2047 तक वाइल्ड लाइफ की उपलब्धि जैसे सिंगल हॉर्न राइनो, जंगली भैंसा सहित 12-13 जानवरों को हमारी झाकियों में दिखाया जायेगा। इन्हें मिट्टी, घास और लकड़ी से तैयार कर रहे हैं. वास्तविक स्वरूप देने के लिये इसमें मास्किंग की जायेगी. ऐसे ही पर्यटन में हर छोटी जगह पर जाने के लिए हेलीकॉप्टर और छोटे वाले एक सीटर प्लेन की छवि में भारत की झांकियों में सजा रहे हैं.
-राजीव दुबे, कलाकार-
-झांकियों का आकार और तकनीकी संरचना-
हर झांकी ट्रैक्टर ट्रॉली पर बनाई जा रही है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 45 फीट, चौड़ाई करीब 10 फीट और ऊंचाई लगभग 13 फीट रखी गई है. झांकियों के निर्माण में प्लाई, फाइबर, थर्माकोल, पीओपी, कपड़ा, लकड़ी, पेड़ों के लिये प्लास्टिक की पत्तियां और अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इलेक्ट्रिकल लाइटिंग, साउंड सिस्टम और चलायमान मॉडल भी लगाए जा रहे हैं, जिससे झांकियां जीवंत नजर आएंगी।
-आकर्षण का केंद्र होंगी ये झाकियां-
• सेवन विजन और हाईटेक मध्य प्रदेश
• कृषि और सोयाबीन आधारित झांकी
• पीएचई विभाग की समृद्ध भारत झांकी
• नगरीय प्रशासन और स्मार्ट सिटी
• निर्वाचन आयोग पर आधारित झांकी
• वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण
• पर्यटन विभाग की झांकी

Next Post

दीक्षांत समारोह: 278 छात्र-छात्राओं को उपाधियां, 46 को स्वर्ण पदक और 19 को पीएचडी

Fri Jan 23 , 2026
छतरपुर: महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आज पंचम दीक्षांत समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगूभाई पटेल ने की। इस अवसर पर मंत्री दिलीप अहिरवार और छतरपुर विधायक ललिता यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं।दीक्षांत समारोह की शुरुआत […]

You May Like