खेत से घर लौटते समय ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत

नीमच। जिले के पिपलोंन गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे एक सडक़ हादसे ने परिवार को झकझोर दिया। खेत से पानी का टैंकर लेकर लौट रहे 30 वर्षीय किसान कारू लाल नायक की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद 9 वर्षीय बेटा भूपेश घायल हो गया। घटना के समय कारू लाल ट्रैक्टर पर पानी का टैंकर लेकर खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर भी उनके ऊपर गिर गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में फंसे पिता-पुत्र को बाहर निकाला।

108 एंबुलेंस की टीम ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने कारू लाल को मृत घोषित कर दिया। भूपेश का इलाज जारी है। उसकी स्थिति अभी स्थिर नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर का अनियंत्रित होना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Next Post

ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल्स छिड़काव शुरू 

Thu May 22 , 2025
झाबुआ। गुरूवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर नेहा मीना की विशेष उपस्थिति में हेक्साकॉप्टर ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल्स छिड़काव का शुभारंभ किया गया। हेक्साकॉप्टर ड्रोन के माध्यम से अतिथियों की उपस्थिति में पहले इमली और सीताफल के […]

You May Like