लाठियां बरसाकर युवक को किया घायल

सीहोर। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार रात सरेराह गुंडागर्दी की गंभीर घटना सामने आई. कुछ बदमाशों ने एक युवक पर लाठियों और डंडों से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया. घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका उपचार जारी है.

घायल युवक श्रीनाथ गौर के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला अचानक हुआ. विवाद किस कारण से हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. हमलावरों ने युवक पर लाठियों और डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती किया गया, लेकिन तबियत बिगड़ती देख उसे भोपाल रेफर किया गया है.

बस स्टैंड जैसे व्यस्त और सार्वजनिक क्षेत्र में हुई इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. बीच सड़क पर हुई मारपीट को देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए और किसी ने भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं दिखाई. व्यापारियों और आम नागरिकों ने घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले में घायल युवक के भाई सूरज का कहना है कि हमले में उसके भाई को काफी चोट आई है. उसने वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी पक्ष ने पुलिस में प्रकरण दर्ज नहीं कराया है, लेकिन जिस तरह बीती रात बस स्टैंड पर जमकर लाठियां चलीं उससे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था. दुकानें बंद हो गई थीं.

 

 

Next Post

मेरठ की अंतर्राज्यीय लूट गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Tue Jun 16 , 2026
इंदौर: शहर में लूट-डकैती की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए भंवरकुआ पुलिस ने मेरठ की अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिन्हें घटना से पहले ही धर दबोचा गया. […]

You May Like