जावर में शासकीय सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ

जावर/सीहोर. जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने जावर में निर्माणाधीन शासकीय सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय का विधिवत शुभारंभ भी किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव है और कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने विद्यालयों को संस्कारों और व्यवहारिक ज्ञान का मंदिर बताया.

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री श्रीमती गौर का आत्मीय स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्कूल का निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए. कलेक्टर बालागुरु के. व अन्य अधिकारियों ने निर्माण की जानकारी दी. कार्यक्रम में बच्चों, नागरिकों और अधिकारियों की उपस्थिति रही.

 

Next Post

निराशा तभी बुझ सकती है जब उसमें उत्साह का नीर डाला जाए

Mon Jun 23 , 2025
भोपाल। भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ ने राजधानी के जिनालयों में वंदना करते हुए अहिंसा विहार जिनालय में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा और अष्टद्रव्य से पूजन किया। श्री जिनसहस्रनाम विधान भी विधिवत संपन्न हुआ। माताजी ने अपने प्रवचन में निराशा को जीवन का सबसे बड़ा अभिशाप बताते […]

You May Like

Play sound