ग्वालियर: 21 वर्षीय युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रेमी शान खां युवती के साथ पिछले 2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती जब भी शादी का कहती वह जल्द ही करने की बात कहकर टाल देता था। जब युवती ने प्रेमी पर दबाव बनाया तो वह शादी करने से साफ मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
धमकी, शोषण और धोख की शिकार पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस उसके संबंधित ठिकानों पर दविश दे रही है।हजीरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से लक्कड़खाना कम्पू थाना निवासी आरोपी शान खां की दोस्ती साल 2023 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। दोस्ती गहरी हुई, तो शान ने प्यार का इजहार कर शादी करने को कहा। युवती भी तैयार हो गई।
जनवरी 2023 में शान ने युवती को मिलने के लिए बहोड़ापुर सदाशिव नगर बुलाया। मिलने पहुंची युवती को आरोपी एक दोस्त के कमरे पर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर उसका दो साल तक शारीरिक शोषण भी करता रहा। युवती जब भी उससे शादी करने को कहती, वह जल्द ही करने का कहकर टाल देता। जब युवती ने दबाव बनाया, तो वह शादी करने से साफ मुकर गया और धमकी दी कि अगर उसने दोबारा शादी के लिए कहा तो उसे जान से खत्म कर देगा। शोषण का शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।
