पैरोल पर छूटे आरोपी का हथियारबंद साथियों के साथ घूमते हुए वीडियो वायरल

ग्वालियर: केंद्रीय जेल से पैरोल पर छूटे एक आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी विजय शर्मा अपने हथियारबंद साथियों के साथ गांव में घूमता नजर आ रहा है। यह घटना उटीला थाना क्षेत्र के गुरी गांव की है।विजय शर्मा दोहरे हत्याकांड का आरोपी है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। विजय शर्मा पैरोल पर जेल से बाहर आने के वह सीधे गांव पहुचा और अपने हथियारबंद साथियों के साथ गांव में घूमता नजर आ रहा है। गांव के एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

वीडियो में विजय शर्मा आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ दिख रहा है। सभी के पास हथियार हैं। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है। पुलिस ने थाना प्रभारी को वीडियो की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पैरोल का दुरुपयोग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

Next Post

राजा मर्डर: दुल्हन के गहने लौटाए, पिता बोले बेटी से पूछे बिना यकीन नहीं

Sat Jul 12 , 2025
इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब राजा के परिजन ने अपनी बहू सोनम को शादी में दिए गए गहनों की वापसी मांगी थी, जिसे सोनम के परिवार ने समाज और पुलिस की मौजूदगी में लौटा दिया है. वहीं सोनम के पिता ने बेटी को दिए गए दहेज […]

You May Like

मनोरंजन