राजा मर्डर: दुल्हन के गहने लौटाए, पिता बोले बेटी से पूछे बिना यकीन नहीं

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अब राजा के परिजन ने अपनी बहू सोनम को शादी में दिए गए गहनों की वापसी मांगी थी, जिसे सोनम के परिवार ने समाज और पुलिस की मौजूदगी में लौटा दिया है. वहीं सोनम के पिता ने बेटी को दिए गए दहेज और नकद राशि को वापस लेने से इनकार कर दिया है.सोनम के पिता का कहना है कि उन्होंने जो भी चीजें अपनी बेटी को दी थीं, वे उसका हक हैं और वे दान में दी गई वस्तुएं वापस नहीं लेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वे सोनम से मिलकर बात नहीं कर लेते, तब तक इस पर विश्वास नहीं कर सकते कि उनकी बेटी ने ही अपने पति की हत्या करवाई है, फिलहाल सोनम जेल में है. वहीं सोनम के भाई गोविंद के का कहना है कि शादी में राजा के परिजन ने जो गहने उपहारस्वरूप दिए थे, उन्हें लेकर राजा के परिवार ने वापसी की मांग की थी. इस पर रघुवंशी समाज की सहमति और राजेंद्र नगर पुलिस की मौजूदगी में सोनम के मायके से गहने राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को सौंप दिए.

यह गहने सोनम ने हनीमून पर जाते समय अपने मायके में ही छोड़ दिए थे. वह सिर्फ राजा के परिवार से मिला मंगलसूत्र पहनकर शिलांग गई थी. मामले में एसीपी आलोक शर्मा का कहना है कि गहनों की वापसी की प्रक्रिया पूरी तरह पुलिस निगरानी में हुई और इस संबंध में गोविंद और विपिन दोनों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन राजेंद्र नगर थाना प्रभारी को सौंपे हैं.

Next Post

दिल्ली जा रहा 13 साल का छात्र ट्रेन से गिरा:सिर में गंभीर चोट

Sat Jul 12 , 2025
मुरैना:पन्ना जिले के इटाए गांव से दिल्ली जा रहा एक 13 वर्षीय बालक मुरैना जिले के हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। वह अभी मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती है और बेहोशी की हालत में है।घायल छात्र का नाम […]

You May Like