ईसीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

कोलकाता, (वार्ता) भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही घंटों बाद रविवार देर रात मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पद से हटा दिया।

आयोग की ओर से राज्य सरकार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्यंत नारीवाल को नया मुख्य सचिव एवं 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को गृह सचिव नियुक्त किया गया है।

बयान में कहा गया है कि आयोग के आदेश तुरंत लागू किए जाएंगे और दोनों अधिकारियों की नियुक्ति रिपोर्ट सोमवार दोपहर तीन बजे तक आयोग को देनी होगी।

आयोग ने यह भी आदेश दिया कि स्थानांतरित किए गए दोनों अधिकारी – चक्रवर्ती और मीणा – चुनाव से जुड़े किसी भी मामले में शामिल नहीं हो सकते।

Next Post

भू राजस्व न चुकाने पर वेयर हाउस सील

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर: जिला प्रशासन ने भू-राजस्व बकाया को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सिहोरा तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर बकाया राशि नहीं चुकाने पर एक वेयरहाउस को सील कर दिया।जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक गोसलपुर की टीम […]

You May Like