
भोपाल। गोविन्दपुरा थाना इलाके में एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. अज्ञात बदमाश शुक्रवार देर रात को, जब शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. तभी चौकीदार के आ जाने पर वह भाग निकले. पीड़ित दुकानदार ने मामले की जानकारी थाने में दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक नेहरू मार्केट बरखेड़ा ई सेक्टर में फरियादी योगेन्द्र गुप्ता की दुकान है. योगेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह फोटोकॉपी और ऑनलाईन फार्म भरने का काम करते हैं. शुक्रवार को देर उनकी दुकान के शटर के दोनो ताले और सेन्टर लॉक तोड़ने की अज्ञात बदमाशों ने कोशिश की. चौकीदार के सक्रिय होने से अज्ञात बदमाश मौके से भाग निकले. मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अज्ञात बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
