सुखदेव पांसे के बरी होने पर कांग्रेस कार्यालय में फूटे पटाखे, बांटी गई मिठाइयां

भोपाल। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के कई वर्षों से लंबित एक मामले में बरी होने के बाद शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटकर तथा फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम का आयोजन पांसे को उस मामले से बरी किए जाने की खुशी में किया गया, जिसे कांग्रेस नेताओं ने झूठा प्रकरण बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

इस मौके पर शहरयार खान, भोपाल ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष सुखलाल ठाकुर, प्रवक्ता राहुल राज, विक्रम चौधरी, प्रवीण धौलपुरे सहित कई नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी भाग लिया और सुखदेव पांसे को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका और संवैधानिक व्यवस्था में उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई के बाद आए इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में राहत और खुशी का माहौल है।

Next Post

आयशर ट्रक में अचानक लगी आग बड़ी दुर्घटना टली 

Fri Mar 13 , 2026
सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम कछाला के समीप एक आयशर ट्रक में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई जिससे वह पूरी तरह से जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम कछाला के पास जयपुर से आ रहे एक आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई […]

You May Like