अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन सहित 4 घायल

छतरपुर। जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर तिराहे के पास बीती रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दूल्हा-दुल्हन एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे के फूफा तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में अवैध रेत परिवहन और दुर्घटना को लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

पूर्व गृहमंत्री ने किया बाबा दाती महाराज का भव्य स्वागत

Mon Feb 9 , 2026
ग्वालियर। प्रख्यात संत दाती बाबा का मप्र के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया. दाती महाराज पूर्व गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के गृहनगर डबरा में बनवाए गए नवगृह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. डॉ मिश्रा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर […]

You May Like