
ग्वालियर। प्रख्यात संत दाती बाबा का मप्र के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया. दाती महाराज पूर्व गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के गृहनगर डबरा में बनवाए गए नवगृह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. डॉ मिश्रा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर दाती बाबा के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं.
