ग्वालियर:प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों को परेशानी नहीं आए इसके लिए आरपीएफ अमला तैनात रहा। साथ ही यात्रियों को बिना धक्का-मुक्की के ट्रेन में सफर करने के लिए पुलिस समझाइश देते हुए नजर आई।
महाकुंभ मेले में स्नान करने के लिए जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं आए, इसके लिए ट्रेन नंबर 01806 ग्वालियर-प्रयागराज आरक्षित साप्ताहिक रिंग रेल वाया गोविंदपुरी होकर प्रत्येक गुरुवार को 16 जनवरी से संचालित की जाएगी। जबकि ट्रेन नंबर 01808 प्रयागराज-ग्वालियर आरक्षित साप्ताहिक रिंग रेल वाया बांदा होकर 17 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।
इटावा-भिंड पैसेंजर के इंजन का पाइप टूटा
इटावा-भिंड पैसेंजर के इंजन का पाइप टूट गया। यह घटना गोहद-मालनपुर के बीच हुई। इसके बाद बिरला नगर से दूसरा इंजन भेजा गया। तब जाकर ट्रेन ग्वालियर के लिए रवाना हो सकी। इस तरह करीब 55 मिनट ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
