मालीखेड़ी में एक करोड़ से बने ब्रिज का उद्घाटन

आष्टा. भाजपा सरकार सब का साथ सब का विकास का संकल्प लेकर काम कर रही है. बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध बने और एक बेहतर जीवन यापन करे.

यह बात विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने ग्राम पंचायत टांडा के गांव मालीखेड़ी में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से नाले में बने ब्रिज के उद्घाटन के दौरान कहीं. इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष धारासिंह पटेल, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, कोठरी नपंध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति, भाजपा नेता मानसिंह इलाही, कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल, पार्षद रवि शर्मा, जनपद सदस्य सतीश सोनानिया थे. विधायक ने जिस ब्रिज का निर्माण हुआ उसका नाम मंच से ही अटल ब्रिज करने की बात कही. मंच पर ही पंचायत सरपंच गजराजसिंह सोलंकी ने विधायक को मांग पत्र सौंपा. इसमें मुख्य मांग प्राइमरी स्कूल से सीधे तालाब तक के खड़ी की बाट से प्रसिद्ध रास्ते पर मुरम डालने के लिए 15 लाख रुपए देने की मांग की थीं.

 

 

Next Post

सफलता बदलते हालात के अनुसार खुद को ढालने में भीः आनंद

Sun Mar 30 , 2025
आईआईएम इंदौर ने मनाया अपना 26वां वार्षिक दीक्षांत समारोह इंदौर: भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर (आईआईएम इंदौर) ने आज अपने 26वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया, जिसमें संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया. इस वर्ष, सैट प्रमुख कार्यक्रर्मों के 788 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की […]

You May Like

Play sound