बाइक सवार तीन युवक पुल से नीचे गिरे मौके पर तीन की दर्दनाक मौत

दमोह। सागर जिले के छिरारी गांव के निवासी हैं. तीनों मृतक युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए तेन्दूखेड़ा क्षेत्र आ रहे थे.शासन प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही ने तीन युवकों की जान ले ली.शुक्रवार की देर-रात 10 बजे तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागर जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित व्यारमा नदी के टूटे पड़े पुल के नीचे गिरने से तीन बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है.घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची. सूत्रो द्वारा मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान अजय घोषी पिता दारा सिंह घोषी उम्र 21 वर्ष, अमित पिता दुर्गा कुर्मी उम्र 21 वर्ष पवन पिता प्रकाश कुर्मी 22 वर्ष के रूप में हूई है. तीनों मृतक छिरारी थाना रहली जिला सागर के निवासी हैं.जो तारादेही थाना क्षेत्र के समनापुर ग्राम में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे. लेकिन तेज रफ्तार बाइक बारिश में बहे पुल के नीचे जा गिरी और तीनों युवक की मौके पर मौत हो गई.थाना प्रभारी रावेन्द्र बागरी ने बताया कि तीन युवकों की मौत हुई है. तीनों की पहचान छिरारी गांव के रुप में की गई है.शवों को उठवाकर स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया. जिनका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा और जानकारी ली जा रही है. आपको बता दें तेज बारिश के कारण व्यारमा नदी का पुल बह गया था.जिसके कारण दोनों और से आगमन बंद है और अन्य वाहन और राहगीर झापन इमलिया होते हुए झलौन तेंदूखेड़ा जबलपुर पहुंचते है. लेकिन यह हादसा बिना सूचना और संकेत बोर्ड नहीं होने के कारण बाइक की तेज रफ्तार पर कंट्रोल नहीं करने के कारण सीधे बाइक सवार पुल के नीचे जा गिरे और तीनों की मौत हो गई.इस सबंध मे मृतको के भाई भगीरथ पिता ईश्वर कुर्मी ने बताया की गाड़ी जब पुल के नीचे गिरी तब हम लोग पीछे थे, नीचे जाकर देखा तो तीनो खून से लथपथ बेहोस नीचे पड़े थे. एक अनजान व्यक्ति ने मदद कर 112 को फोन कर बुलाया और समुदायक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये वहीं सुमित पिता शिवराज घोषी ने बताया की हम लोग अजय पाल की बारात में समनापुर जा रहे थे, रास्ते मे यह हादसा हो गया. अगर रोड पर कोई संकेतक या स्टॉपर लगे होते तो शायद या हादसा नहीं होता पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया हैं.

Next Post

डायल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फांसी के फंदे से उतारकर व्यक्ति की बचाई जान

Sat Feb 14 , 2026
दमोह। जिले के थाना हिंडोरिया अंतर्गत ग्राम आनू स्कूल के पास एक व्यक्ति के द्वारा पारिवारिक लड़ाई की वज़ह से फांसी लगाई जाने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और फंदे से लटके व्यक्ति की 112 डायल कर्मियों ने […]

You May Like