AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार ठगे 

भोपाल। एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमे पीड़ित राघवेंद्र सिंह को एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर थान सिंह नाम के युवक ने 80 हज़ार ठग लिए जिसमे एडवांस के नाम पर पीड़ित ने थान सिंह को 20 हज़ार रुपए पहले ही दे चुका है आरोपी खुद को सिक्योरिटी कंपनी का संचालक बताता था। जहांगीराबाद पुलिस ने शिकायती आवेदन की जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया फरियादी राघवेंद्र सिंह की मुलाकात थान सिंह से हुई थी। थान सिंह ने खुद को एम्स में सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने वाली कंपनी का संचालक बताया था। आरोपी ने कहा था वह राघवेंद्र की नौकरी भी लगवा देगा। इसके लिए 80 हजार रुपए लगेंगे। गार्ड की ड्रेस उसे कंपनी की ओर से दी जाएगी। आरोपी के झांसे में आया राघवेंद्र राजी हो गया। दिसंबर 2024 को वह 20 हजार रुपए लेकर सेंटर पॉइंट के पास पहुंचा। यहां पहले से मौजूद आरोपी को रकम दी। आरोपी ने भरोसा दिलाया अक्टूबर से उसकी नौकरी लग जाएगी। तय समय पर नौकरी न लगने पर राघवेंद्र ने आरोपी से बात की। वह इधर-उधर की बातें बनाने लगा। शक होने पर राघवेंद्र जानकारी करने एम्स पहुंचा। यहां उसके सामने हकीकत आ गई। फिर उसने थाने में शिकायत की।

Next Post

पुलिस ने 45 लाख के 215 मोबाइल बरामद कर लौटाए

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने सिटीजन कॉप एप्लिकेशन के जरिए दर्ज ऑनलाइन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 215 गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों के सुपुर्द किए. इन मोबाइल्स की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है. बरामद फोन मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, […]

You May Like