नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) कांग्रेस पार्टी ने आगामी असम विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए सचिवों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस संबंध में सोमवार को पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। पार्टी महासचिव केसी वेगुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए नए सचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्तियां मौजूदा सचिवों के अतिरिक्त की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जिन नेताओं को सचिव बनाया गया है उनमें पालाश पवन सैकिया, दीपांकर बोरा और जॉनसन संगमा शामिल हैं। गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी खोई हुई ज़मीन को तलाशने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में लगातार नियुक्तियाँ और पार्टी की तरफ़ से असम में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Next Post
उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार
Mon Mar 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर हत्याकांड में सोमवार को इलाके की तीन महिलाओं को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तरुण खटीक की हत्या के मामले में काली उर्फ सायरा, शरीफन और सलमा को हिरासत में लिया गया है। इस मामले […]

You May Like
-
12 months ago
वह घोषित आपातकाल था आज अघोषित आपातकाल
-
3 months ago
चीता गामिनी ने एक और शावक को दिया जन्म : यादव
