उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर हत्याकांड में सोमवार को इलाके की तीन महिलाओं को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तरुण खटीक की हत्या के मामले में काली उर्फ सायरा, शरीफन और सलमा को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आठवें आरोपी इमरान उर्फ बंटी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पुलिस उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25), ताहिर (18) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (आएएफ) को तैनात किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना चार मार्च को जेजे कॉलोनी इलाके में तरुण के परिवार और उनके पड़ोसियों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब तरुण के परिवार की एक बच्ची द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोसी परिवार की एक महिला पर गिर गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पार्किंग और कचरा निपटान जैसे मुद्दों को लेकर पिछले लगभग पांच दशकों से विवाद चला आ रहा था। प्राथमिकी में हत्या की धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधान भी जोड़े गए हैं।
एमसीडी ने रविवार को आरोपियों के घर को अवैध निर्माण बताते हुए ढहा दिया था।

Next Post

पश्चिम एशिया संकट गहराने से शेयर बाजार धड़ाम, प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत टूटे

Mon Mar 9 , 2026
मुंबई, 09 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में जारी संकट और गहरा जाने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक करीब तीन प्रतिशत लुढ़क गये। ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले दूसरे पश्चिमी एशियाई देशों पर अपने हमले तेज कर दिये हैं। इससे तमाम […]

You May Like

मनोरंजन