दशहरा पर शहर के आउटर पर पुलिस का पहरा

इंदौर. दशहरा उत्सव के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने आउटर पर विशेष इंतजाम किए हैं. शहर के 35 आउटर पर 175 यातायात जवान तैनात किए हैं. प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निगरानी के साथ भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने की व्यवस्था की गई है.

यातायात पुलिस ने बिजासन टी, सुपर कॉरिडोर चौराहा, दिलीप नगर टी, राजीव गांधी नो-एंट्री पॉइंट, चाणक्यपुरी ब्रिज चढ़ाव, गोपुर चौराहा और कैट तिराहे सहित प्रमुख पॉइंट का निरीक्षण किया. यहां तैनात जवानों को ब्रीफ कर निर्देश दिए कि अग्रिम आदेश तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाए. आउटर पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर के भीतर यातायात का दबाव नियंत्रित रखना है. एसीपी जोन 1 व 4 संतोष सिंह कौल ने बताया कि दशहरा उत्सव को देखते हुए शहर के 35 आउटर पर 175 यातायात जवान तैनात किए हैं. नो एंट्री पॉइंट का निरीक्षण कर जवानों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. अग्रिम आदेश तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.

Next Post

केंद्रीय जेल में बंदियों ने गरबा कर मां दुर्गा की आराधना की

Tue Oct 20 , 2026
इंदौर. केंद्रीय जेल में नवरात्रि के अवसर पर पुरुष और महिला बंदियों ने गरबा प्रस्तुत कर मां दुर्गा की आराधना की. इस दौरान मां काली के अवतार पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. कार्यक्रम की […]

You May Like