चैक-मैट का लक्ष्य लिए उज्जैन पहुंचे राष्ट्रीय-अतंराष्ट्रीय खिलाड़ी

उज्जैन: उज्जैन में पहली बार फर्स्ट रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। बुद्धि और विवेक के इस खेल शतरंज में पांच साल से लगाकर 90 साल तक के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और एमपी चैस एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में उज्जयिनी शतरंज संघ, उज्जैन द्वारा आयोजित की गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन पांच राउंड के मुकाबले आयोजित किए गए। हर मुकाबले में खिलाडिय़ों ने अपने कॉम्पिटिटर को चैक मैट करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा। हर एक राउंड के बाद खिलाडिय़ों की जीत के साथ उनकी रैटिंग बढ़ती रही। इस स्पर्धा में ग्रेंड मास्टर, फिडे मास्टर, आईएम, सीएम सहित करीब 250 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
इसके पहले शनिवार को फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि स्वामी परमानंद महाराज, मध्यप्रदेश शतरंज कमेटी के पदाधिकारी व इंटरनेशलन मास्टर अक्षत खंपरिया, ग्रेंड मास्टर हिमांशु शर्मा, फिडे मास्टर प्रसन्नजीत दत्त, डॉ. सुनील सोमानी, एमपी चैस एडहॉक कमेटी के सदस्य अनिल फतेचंदानी, उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ, सचिव महावीर जैन, टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. ए.के. पाल उपस्थित थे। जिनका स्वागत संस्था सदस्यों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी परमानंद महाराज ने कहा कि यह जो जीवन हम जी रहे हैं, यह एक शतरंज है। अक्षत खंपरिया ने कहा कि ये गर्व की बात है, इसमें इंटरनेशनल मास्टर, ग्रेंड मास्टर, फिडे मास्टर खेल रहे हैं। ये उज्जैन के बच्चों के लिए रैटिंग इंप्रूव करने का अच्छा अवसर होगा। राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. सुनील सोमानी ने कहा कि आज भारत में 94 ग्रेंड मास्टर हैं, जल्द ही हम न सिर्फ 100 का आंकड़ा पार करेंगे बल्कि विश्व में सर्वाधिक ग्रेंड मास्टर भी भारत से ही होंगे।

रविवार को होगा प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन

इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश के 24 शहरों सहित भारत के कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को हुए पांच राउंड के बाद रविवार की सुबह 10 बजे स्पर्धा के छठें राउंड से स्पर्धा की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता का नौवां और अंतिम राउंड दोपहर 3.30 बजे से आरंभ होगा। इसके बाद शाम 05.00 बजे समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों के लिए दो लाख रूपए के नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

Next Post

जहर के बढ़ते मामलों पर एम्स में मंथन: त्वरित इलाज और नई पद्धतियों से बच सकती है जान

Sat Mar 21 , 2026
भोपाल:आम लोंगों के जीवन में गंभीर परेशानियों और जहर लेकर जानलेवा वाली स्थितियों के लिये एम्स में एक विशेष सत्र आयोजित किया गया. सत्र का विषय समेकित विष विज्ञान रखा गया. सत्र में फॉस्फीन उत्सर्जित करने वाले जहर जैसे एल्युमिनियम फॉस्फाइड और जिंक फॉस्फाइड पर विस्तार से चर्चा की गई। […]

You May Like