केंद्रीय जेल में बंदियों ने गरबा कर मां दुर्गा की आराधना की

इंदौर. केंद्रीय जेल में नवरात्रि के अवसर पर पुरुष और महिला बंदियों ने गरबा प्रस्तुत कर मां दुर्गा की आराधना की. इस दौरान मां काली के अवतार पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरुण कपूर ने सपरिवार मां दुर्गा की आरती कर की. इसके बाद बंदियों ने गरबा प्रस्तुतियां दीं और मां काली के अवतार पर आधारित नाटक का मंचन किया. जेल अधीक्षक दिनेश कुमार नरगावे ने भी गीत प्रस्तुत किया. कपूर ने जेल में हो रहे नवाचारों और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की. उन्होंने बंदियों को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया. जेल अधीक्षक दिनेश कुमार नरगावे ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम में उप अधीक्षक इंदर सिंह नागर, भूपेंद्र रघुवंशी, संतोष कुमार लाडिया, कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी, सहायक अधीक्षक सोनम बंडोरे सहित जेल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

गरबा स्थलों से संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की चेकिंग

Tue Oct 20 , 2026
इंदौर. नवरात्रि में गरबा आयोजनों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चंदन नगर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान गरबा स्थलों, संवेदनशील इलाकों और शैडो एरिया की जांच की गई. बसों की भी चेकिंग की गई, जबकि भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था […]

You May Like